{"_id":"69c26d9f9acad6e1b70588f1","slug":"road-accident-in-azamgarh-three-month-old-child-died-riding-on-motorcycle-after-struck-by-truck-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से तीन महीने की मासूम की मौत, बाइक से ले जा रहे थे नाना-नानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से तीन महीने की मासूम की मौत, बाइक से ले जा रहे थे नाना-नानी
Tue, 24 Mar 2026 04:25 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:25 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में बरडीहा मोड़ के पास एक होटल के सामने दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर नाना-नानी के साथ जा रही तीन माह की मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम अस्मिता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के समीप रघुवंशी होटल के सामने मंगलवार की सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपती और उनके साथ मौजूद तीन माह की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
जानकारी मुताबिक इंद्रमणि राम (62) निवासी करिया गोपालपुर थाना देवगांव अपनी पत्नी रामवती देवी (58) और नातीन अस्मिता (3 माह) पुत्री प्रवीण कुमार निवासी अकबरपुर काजी थाना देवगांव को मोटरसाइकिल से लेकर बजरंग नगर की ओर जा रहे थे। कंजहित बाजार के पास बरडीहा मोड़ पर एक होटल के सामने ट्रक की चपेट में आने से मासूम अस्मिता और उसकी नानी रामवती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि इंद्रमणि राम को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मासूम अस्मिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामवती देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंद्रमणि राम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: 16 आरोपियों सहित पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, बेटे को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस
मासूम अस्मिता की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मां सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले सविता की एक और बच्ची की मृत्यु हो चुकी थी और अस्मिता दूसरी संतान थी।
देवगांव कोतवाल विमल प्रकाश राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। एक तीन माह के बच्ची की मौत हो गई है। घायल महिला का उपचार चल रहा है। वहीं ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।