फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Risk of infection increased, 450 patients are being tested daily in pathology

Ballia News: संक्रमण का बढ़ा खतरा, पैथालॉजी में 450 मरीजों की रोज हो रही जांच

Sat, 23 Aug 2025 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection increased, 450 patients are being tested daily in pathology
जिला अस्पताल के नए भवन परिसर ​स्थित पैथालाजी में पंजीकरण के लिए लगी मरीजों और तीमारदारों की लंब
बलिया। बारिश व उमस भरी गर्मी से संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। खासतौर पर बच्चे व बुजुर्ग इसकी चपेट में ज्यादा हैं। इन दिनों ओपीडी में दो हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। पैथाेलॉजी में प्रतिदिन 450 से अधिक मरीजों की जांच हो रही है। वायरल वाले मरीजों के खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम मिल रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को 1683 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 400 पुराने मरीज शामिल रहे। इसमें 40 प्रतिशत मरीज वायरल से पीड़ित रहे। इमरजेंसी में 132 मरीज 24 घंटे में पहुंचे, इसमें 103 मरीजों को चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भर्ती कर लिया। अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ व त्वचा रोग की ओपीडी में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

फिजीशियन डाॅ. पंकज कुमार ने बताया की वायरल की चपेट में आन वाले मरीजों में प्लेटलेट्स गिरने के ज्यादा मामले आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों की जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स 70 हजार के नीचे पहुंचने की शिकायत है। लक्षण डेंगू जैसे हैं, लेकिन रिपोर्ट में पुष्टि नहीं हो रही। अस्पताल के पैथाेलॉजी में रोज 400 से 450 मरीजों की खून जांच हो रही है। वहीं, पांच से दस डेंगू की जांच भी हो रही है लेकिन उसमें पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आ रही। जनवरी से अब तक डेंगू के 13 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालरोग विशेषज्ञ डाॅ. एके उपाध्याय ने बताया की मौसम के बदलाव से बच्चों में सर्दी, जुकाम, उल्टी-दस्त, जकड़न की शिकायत आम हो गई है। खानपान में संयम बरत कर ऐसी बीमारियों से बचा जा सकता है। बच्चे की सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed