फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rewarding performers

बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुरस्कृत

Sat, 24 Jan 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 24 Jan 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rewarding performers
जनपदीय शिक्षक खेलकूद, सांस्कृतिक तथा बौद्धिक प्रतियोगिता का समापन शनिवार को नगर स्थित वीर लोरिक स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने पुरस्कृत किया। खेल में चिलकहर की रंजना पांडेय से सभी प्रभावित हुए। उन्होंने सौ और दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अर्जित किया। लंबी कूद और गोला फेंक में भी पहला स्थान पाया।

खेलकूद के 200 मीटर महिला वर्ग की फाइनल में चिलकहर की रंजना प्रथम, हनुमानगंज की अनामिका द्वितीय और विनीता सिंह तृतीय रहीं। गोला प्रक्षेप के पुरुष वर्ग में दुबहर के अजीत प्रथम, नवानगर के मुन्नी लाल द्वितीय और गड़वार के अरविंद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


लंबी कूद पुरुष वर्ग में चिलकहर के आरिफ अनवर प्रथम, पंदह के अजय प्रताप यादव द्वितीय, रसड़ा के संतोष तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद महिला वर्ग में चिलकहर की रंजना प्रथम, रसड़ा की रंजू द्वितीय और हनुमानगंज की पिंकी तृतीय रहीं। गोला प्रक्षेप महिला वर्ग में चिलकहर की रंजना प्रथम, दुबहर की अनुराधा द्वितीय व शालिनी तृतीय स्थान पर रह्रीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 मीटर महिला वर्ग दौड़ में चिलकहर की रंजना प्रथम, दीप माला द्वितीय और गड़वार की मिथिलेश तृतीय स्थान पर रहीं। पद चाल महिला वर्ग में हनुमानगंज की कविता सिंह प्रथम, गड़वार की पूनम सिंह द्वितीय तथा हनुमानगंज के पूनम सिंह तृतीय स्थान रहीं। इस मौके पर बीईओ अखिलेश झा, हेमंत मिश्र, यशवंत, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed