{"_id":"69a5f15755aba525350f86d3","slug":"revenue-inspector-and-accountant-will-monitor-the-area-ballia-news-c-190-1-ana1001-158868-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल क्षेत्र की करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: राजस्व निरीक्षक और लेखपाल क्षेत्र की करेंगे निगरानी
विज्ञापन
बैरिया। होली के त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सोमवार को बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोई भी होली के दिन अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित नहीं रहेगा। अन्यथा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व निरीक्षक व क्षेत्रीय लेखपाल पुलिस के साथ तालमेल कर क्षेत्र की निगरानी करेंगे। किसी भी अनहोनी की आशंका पर एसडीएम व सीओ को तत्काल सूचित करेंगे। उपजिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों की ड्यूटी पर लगा कर होली से पूर्व गांव की सफाई करा दिया जाए। होली के मद्देनजर क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे।
वहां, कार्य दिवस की तरह चिकित्साधिकारी व अन्य स्टाफ मौजूद रहेंगे। होलिका दहन में कुल 222 स्थानों पर राजस्व कर्मियों व पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। बैठक में मौजूद आबकारी विभाग के कर्मियों को उपजिलाधिकारी ने चेताया कि अगर होली के दिन शराब की दुकान खुली मिली तो आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई होगी। होली शांत पूर्ण माहौल में सम्पन्न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी आवश्यक हैं।
विज्ञापन
होली को सकुशल कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ घंटों मंथन किया। बैठक में उपजिलाधिकारी के अलावा क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार दीपक सिंह व अनिल यादव, पीएचसी कोटवा डा़ॅ मनोज उपाध्याय व मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा़ॅ देवनीति सिंह के अलावा राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग के कर्मचारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।