फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Revenue department got drainage done, police do not care

रेवेन्यु विभाग कराए जल निकासी, पुलिस को मतलब नहीं

Mon, 30 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Revenue department got drainage done, police do not care
सुखपुरा। भारी बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव ने आम जनजीवन को जहां बुरी तरीके से प्रभावित किया है, वहीं खेतों में कई फीट पानी जमा होने से धान का उत्पादन भी प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। जलभराव से सिर्फ तटवर्ती इलाके ही नहीं, मैदानी क्षेत्र भी बुरी तरीके से प्रभावित है। जगह-जगह जलनिकासी बाधित कर देने से किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर हैं। किसान जल निकासी के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं तो राजस्व विभाग के अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर टरका रहे हैं। वहीं, अतिक्रमण के चलते जल निकासी न होने पर पुलिस विभाग भी चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

बांसडीह तहसील के सुखपुरा गांव में सुखपुरा-बासंडीह रोड के दाहिनी तरफ जल निकासी बाधित होने से सैकड़ों बीघे धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। भूमि संबंधी मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को मिलकर निपटना के आदेश हैं। थाना दिवस के साथ ही एसडीएम बांसडीह से शिकायत करने के बाद भी उनकी ओर से सिर्फ आश्वासन देने दिया जा रहा है। राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर देखने तक नहीं पहुंचा। वहीं, काफी प्रयास के बाद थाना पुलिस मौके पर आई भी तो ये कहकर चलती बनी का जल निकासी से उनका कोई लेना देना नहीं है। ऐसे में गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, बृजानंद उपाध्याय, विश्वजीत सिंह, संजय सिंह, पंचानंद सिंह, शंभू उपाध्याय आदि ने बताया कि संबंधित अधिकारी किसानों का फसल को बर्बाद करने पर तुले हैं। उन्होंने जल्द से जल्द जल निकासी की मांग की है। वहीं, एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि जल निकासी के संबंध में एसओ सुखपुरा और राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed