फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Retired soldiers will handle the security of government hospitals, CCTV cameras will increase

Ballia News: रिटायर्ड फौजी संभालेंगे सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा, बढ़ेंगे सीसी कैमरे

Tue, 10 Sep 2024 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Retired soldiers will handle the security of government hospitals, CCTV cameras will increase
बलिया। कोलकाता की घटना के बाद चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर शासन सख्त हो गया है। जिले के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा अब रिटायर्ड फौजी संभालेंगे, इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में जिला अस्पताल और पांच सीएचसी का चयन किया गया है। इनमें कुल 30 रिटायर्ड फौजी की तैनाती होगी। साथ ही अस्पताल परिसर में सीसी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, सभी अस्पताल प्रभारियों से प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन

जनपद में एक जिला व एक महिला अस्पताल और 20 सीएचसी के अलावा 11 पीएचसी संचालित है। इन अस्पतालों की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मी सम्भालते हैं। उसके बावजूद अस्पतालों में आए दिन चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों संग दुर्व्यवहार, चोरी व मरीजों के साथ अभद्रता की शिकायतों मिल रही है। रिटायर्ड फौजी ड्यूटी के प्रति सर्तक व मुस्तैद रहेंगे। निजी सुरक्षा गार्डों को हटाकर फौजी को रखा जाएगा। निजी सुरक्षागार्डाें के सापेक्ष सैनिकों का वेतन ज्यादा होने से इनकी संख्या अभी कम होगी। जिला अस्पताल में 15 सैनिकों की तैनाती होगी। पहले चरण में हर सीएचसी पर पांच-पांच सैनिक तैनात होंगे। इसके बाद अस्पताल में अराजक तत्वों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन


निजी गार्डों द्वारा डयूटी में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्हें हटाकर, रिटायर्ड फौजी को रखा जाएगा। शासन से स्वीकृति मिल गई है। अस्पताल परिसर में सीसी कैमरे भी बढ़ाए जाएंगे। -- डा. विजयपति द्विवेदी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed