फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resolution of society without exploitation

शोषण विहीन समाज की स्थापना का संकल्प

Sat, 02 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 02 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Resolution of society without exploitation
देवराज इंटर कालेज पशुहारी के प्रांगण में शनिवार को समाजवाद की अलख जगाने वाले पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर राजनैतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा। वक्ताओं ने स्व. अंचल के व्यक्तित्व एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके आदर्शों के अनुरूप शोषण विहीन समाज की स्थापना का संकल्प जताया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने स्व. अंचल के बहुआयामी व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्हें पीड़ित मानवता का मसीहा बताया। कहा कि समाजवादी आंदोलन से ही समाज व राष्ट्र का उन्नति हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव ने कहा कि अंचल ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए अन्याय के खिलाफ हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहे। गरीबों मजलूमों और बेसहारा लोगों की आवाज बनकर संघर्ष की नई मिशाल कायम की।


कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से अंचल के जीवनवृत को रेखांकित किया। भारी संख्या में लोगों ने स्व. अंचल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विधायक जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, मु. रिजवी, मनबोध, संग्राम यादव, यशपाल सिंह, अल्ताफ अंसारी,शाहिद भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed