{"_id":"648c7311097b0487510fae66","slug":"resolution-of-nine-crore-50-lakhs-passed-in-the-board-meeting-ballia-news-c-20-1-255202-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बोर्ड की बैठक में नौ करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बोर्ड की बैठक में नौ करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
चितबड़ागांव। नगर पंचायत कार्यालय में नवगठित बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में चेयरमैन अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में विकास कार्य, साफसफाई, महिलाओं के कल्याणकारी योजनाओं के साथ शौचालय, नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी, लोगों को मूलभूत सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में विकास कार्य में गति लाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा किया गया। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा कि सभी विकास कार्य नियमानुसार होंगे ताकि आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के कार्य की सराहना नगरवासी करें। कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनुमानित बजट आय- व्यय व कार्यालय को सुव्यवस्थित करने पर विचार-विमर्श किया।
भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत के सभी पोखरों का सुंदरीकरण, पूर्व में लगे हैंडपंप को ठीक करने, सर्वाधिक शौचालय, आरो प्लांट की मरम्मत, कुओं का सुंदरीकरण सड़कों व नालों का कार्य, स्ट्रीट लाइट को ठीक कराने का कार्य प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए 9 करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में चेयरमैन के अतिरिक्त नगर पंचायत के सभी सभासद गण एवं अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार उपस्थित रहे।