{"_id":"5f1dba198ebc3e63e035c069","slug":"reservation-chart-will-be-available-in-only-one-copy-from-today-ballia-news-vns5380547166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एक प्रति में निकलेगा आरक्षण चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एक प्रति में निकलेगा आरक्षण चार्ट
विज्ञापन
बलिया। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन डिजिटलीकरण का लाभ देखते हुए अपनी कार्यप्रणाली में अपेक्षित बदलाव करने जा रहा है। इससे रेलवे खर्चे कम कर बचत की ओर बढ़ रहा है। इसी के तहत वाणिज्य विभाग ने वाराणसी मंडल से प्रारंभ होने वाली एवं गुजरने वाली गाड़ियों का आरक्षण चार्ट 27 जुलाई से सिर्फ एक प्रति में निकालने का निर्णय लिया है, जो संबंधित गाड़ियों में कार्यरत चल टिकट परीक्षक के पास रहेगा।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरक्षण कार्यालय की ओर से आरक्षण चार्ट की कार्यालय प्रति न तो छापी जाएगी और न ही रिकार्ड में रखी जाएगी। अब यात्री केवल डिजिटल चार्टिंग बोर्ड के माध्यम से चार्ट देख सकेंगे। इसके पूर्व आरक्षण चार्ट की एक प्रति मैनुअली रिकार्ड में रखी जाती थी, लेकिन अब आरक्षण चार्ट का इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड मंडल कार्यालय में रखा जाएगा। पुराने आरक्षण चार्ट की यदि आवश्यकता पड़ेगी तो मंडल कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। एक प्रति में आरक्षण चार्ट निकाले जाने से वाराणसी मंडल को लगभग 10 लाख रुपये वार्षिक की बचत होगी। इसके साथ ही कागज और कार्बन पेपर की भी बचत होगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी मंडल के 8 स्टेशनों मंडुवाडीह, बलिया, गाजीपुर सिटी, मऊ, आजमगढ़, छपरा, सिवान एवं देवरिया सदर पर खोले गए यात्री आरक्षण केंद्रों के अतिरिक्त 9 और स्टेशनों वाराणसी सिटी, बेल्थरा रोड, भटनी, कप्तानगंज, पड़रौना, प्रयागराज रामबाग, मैरवां, इंदारा एवं ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर एक शिफ्ट में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक खोल दिया गया है।