फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Republic Day will be celebrated with great pomp in the district, outline set

जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, रूपरेखा तय

Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Republic Day will be celebrated with great pomp in the district, outline set
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय जीवन की अत्यन्त पुनीत तिथि है, जिसे हम भारतीय गणतंत्र दिवस के रूम में मनाते हैं। यह तिथि हमारे लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्वतंत्रता तथा गणतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए त्याग तथा कठिन परिश्रम का संदेश लेकर आती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रात: 7 बजे से चित्तू पाण्डेय चौराहा से चन्द्रशेखर आजाद मूर्ति होकर जापलिनगंज होते हुए शहीद पार्क चौक तक स्वच्छता, मतदान एवं कोरोना (कोविड-19) से संबंधित स्लोगन, बैनर व पोस्टर के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रात: 7 बजे साइकिल रेस लड़कों के लिए दस किमी. एवं लड़कियों के लिए पांच किमी. का रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह रेस वीर लोरिक स्टेडियम से प्रारंभ होकर थाना बांसडीह रोड तक जाएगी। इस रेस के संयोजक एसडीएम सदर एवं जिला क्रीड़ाधिकारी होंगे। प्रात: 8.30 बजे सभी सरकारी भवनों पर संबंधित विभागों के वरिष्ठतम अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाए। झंण्ड़ा अभिवादन के पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाए। प्रात: 9.30 बजे पुलिस परेड मैदान में पुलिस अधीक्षक की देखरेख में परेड की सलामी शासनादेश में वर्णित व्यवस्थानुसार ली जाएगी। परेड में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्य विधवाओं/अभिभावकों को भी ससम्मान आमंत्रित किया जाए। सुबह 10 बजे जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं में झंडा अभिवादन तथा इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता अखंडता, धर्म निरपेक्षता व सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाए। बच्चों को खेलकूद व अन्य प्रतियोगिता कराया जाए। सुबह 11.30 बजे जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं दूध का नि:शुल्क वितरण जिलाधिकारी व सीएमओ की देख-रेख में किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे जिला कारागार में बंदियो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम अधीक्षक जिला कारागार व जिला अपराध निरोधक कमेटी रामनाथ, डॉ कृष्ण कुमार की देखरेख में होगा। दोपहर 1.30 बजे फुटबाल प्रतियोगिता वीर लोरिक स्टेडियम में होगा। अपराह्न 2 बजे अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद के नेतृत्व में मोहल्ला बनकटा एवं सभी मलिन बस्तियों में व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा। इसी समय पर पुलिस होमगार्ड, एनसीसी, पीआरडी के जवानों, स्काउट, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जल निगम, शिक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता पर्यावरण एवं कोविड-19 व अपने-अपने विभाग से संबंधित बैनर, पोस्टर व झांकी के साथ रूट मार्च किया जाएगा। अपराह्न चार बजे सार्वजनिक सभा टॉउन हॉल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed