फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief in lockdown-3 for Balliais, marked grocery shops to open 12 hours from today, concession in some works in villages too

बलियावासियों को लॉकडाउन-3 में राहत, आज से 12 घंटे खुलेंगी चिह्नित किराना की दुकानें, गांवों में भी कुछ कामों में मिली रियायत

Sun, 03 May 2020 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 03 May 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Relief in lockdown-3 for Balliais, marked grocery shops to open 12 hours from today, concession in some works in villages too
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलियावासियों को लॉकडाउन-3 में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि चार मई यानि आज से किराना व सब्जी-फल की चिह्नित दुकानें ही तय रोस्टर के मुताबिक खुलेंगी लेकिन उनका समय सुबह 7 बजे से 10 बजे के स्थान पर अब सुबह 7 बजे से शाम के सात बजे तक होगा। दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी सख्ती से पालन करना होगा।

विज्ञापन


गांवों में ईंट-भट्ठा व आटा चक्की भी चल सकेंगे। ईंट-भट्ठा संचालकों को इसके लिए खनन विभाग से अनुमति लेनी होगी। जिले की सीमाएं पहले की तरह पूरी तरह सील रहेंगी तथा बिना अनुमति दूसरे जिलों से आवाजाही नहीं हो सकेंगी। डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि अपना जनपद भले ही ग्रीन जोन में है लेकिन आसपास के सभी जिले ऑरेंज या रेड जोन में हैं। ऐसे में हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

शराब की दुकानें भी आज से खुलेंगी

शराब की दुकानें भी चार मई से खुलेंगी। हालांकि बिहार की सीमा से सटी दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। बताया कि शराब दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जिम्मेदारी सम्बंधित दुकानदार की होगी। इसकी अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed