फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Relief from restoration of supply in many areas

Ballia News: कई इलाकों में आपूर्ति बहाल होने से राहत

Sun, 19 Mar 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Relief from restoration of supply in many areas
बलिया। विद्युतकर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार से तेज हुई प्रशासनिक कवायद का असर चौथे दिन देखने को मिला। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई थी। हालांकि कई जगह आपूर्ति बाधित होने को लेकर प्रशासनिक अमला कार्रवाई में जुटा था। उधर, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रविवार की शाम को कर्मचारी काम पर लौट गए। इसके बाद जहां भी आपूर्ति बाधित रही वहां दुरुस्त करने का काम जारी रहा।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, छोटे और कुटीर उद्योग धंधे भी प्रभावित हुए। शाम होते ही बाजारों में जनरेटर की तड़तड़ाहट शुरू होने से भी लोगों को परेशानी रही और अधिकांश दुकानें भी समय से पहले ही बंद हो जा रही थीं।
विज्ञापन

प्रशासन ने आपूर्ति बहाल कराने में शनिवार से पूरी ताकत झोंक रखी थी। इसका असर भी दिखा। कई इलाकों में शनिवार की देररात तक तो कई इलाकों में रविवार को दोपहर तक आपूर्ति बहाल हो चुकी थी। हालांकि हड़ताल की समाप्ति के बाद कर्मचारी काम लौट आए और आपूर्ति दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed