फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Release the journalists, action should be taken against the officers

पत्रकारों को रिहा करो, अफसरों पर हो कार्रवाई

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Release the journalists, action should be taken against the officers
पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन को संबोधित करते पूर्व - फोटो : BALLIA
बलिया। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में पत्रकारों का क्रमिक अनशन शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहा। सदर तहसील भरौली, नरही व चितबड़ागांव के पत्रकारों का जत्था समर्थन देने पहुंचा। पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी भी अनशन स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कुचल गया तो देश को गुलाम हो जाएगा। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने के लिए हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पत्रकारों के साथ है। पत्रकारों की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। पत्रकार सरकार की कमियों को उजागर करता है और सरकार की अच्छाइयों की सराहना भी करता है। सच को उजागर करने वाले पत्रकारों को सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने जेल भेजने का काम किया है। समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पत्रकारों के साथ है। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि बलिया के डीएम ने सच को उजागर करने वाले तीन पत्रकारों को जेल भेज दिया जबकि भ्रष्ट अधिकारियों व शिक्षा माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने से बच रहे हैं। अपनी कमियों को छुपाने के लिए प्रशासन ने पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने शासन से मांग किया अविलंब पत्रकारों को रिहा किया जाए और डीएम व एसपी को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

ग्रापए के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ने अपनी काली करतुतों को छिपाने के लिए हमारे साथियों को गिरफ्तार कर जेल में डाला है। जब तक निर्दोष पत्रकार बिना शर्त रिहा नहीं हो जाते तब तक हम चैन से बैठने वाले नहीं है। वरिष्ठ पत्रकार रणजीत मिश्रा ने कहा कि आज हमारे आंदोलन समर्थन में हर तबका खड़ा है। 30 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन में हम अपनी ताकत दिखाएंगे। अजय भारती, करूणा सिंधु सिंह, रणजीत मिश्रा, मकसूदन सिंह, संजय तिवारी, अखिलेश यादव, अनिल अकेला, नरेंद्र मिश्र, प्रमोद मिश्र, मो अहमद हुसैन, रवि सिन्हा, दिनेश गुप्ता, ओमप्रकाश राय, गिरीश तिवारी, दिनेश यादव, अमित कुमार, मनोज चतुर्वेदी, मुकेश मिश्रा, राजू दुबे, शशिराज उर्फ सन्नी, सनंदन उपाध्याय, विक्की गुप्ता, जितेंद्र उपाध्याय, कैलासपति मिश्रा, प्रभात पांडेय, धनंजय तिवारी, कृष्णकांत पांडेय, हसन खां, कंचन सिंह, विवेक जायसवाल, राजकुमार यादव, रोशन जायसवाल, रत्नेश सिंह, अमित कुमार, सुनील दादा, दयाशंकर गुप्ता, विश्वनाथ तिवारी, राजू गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, ओंकार सिंह, श्रवण पांडेय, रामेश्वर पासवान, जयराम अनुरागी, जाकिर हुसैन, अरविंद गोंडवाना, माले नेता लक्ष्मण यादव, उपेंद्र, संजय सिंह, श्याम प्रकाश शर्मा, दिनेश गुप्ता, आसिफ जैदी, मुशीर जैदी, हरिबंश कुमार, पवन कुमार यादव, अवधेश पांडेय, मो साद अहमद, विश्म्भर गुप्ता, शंकर सिंह, कमल राय, श्याम जी यादव, इमरान खां, संतोष उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed