फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rejuvenation of city roads started as soon as money was received

धन मिलते ही शुरू हो गया शहर के मार्गों का कायाकल्प

Sat, 19 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of city roads started as soon as money was received
नगर के शहीद पार्क चौक-कासिम बाजार रोड का किया जा रहा सड़क मरम्मत का कार्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। आखिरकार शासन को शहर की सड़कों की भी सुधि आ गई। शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए शासन की ओर से 2021 में तीन परियोजनाओं की स्वीकृति तो दी थी लेकिन पर्याप्त धनराशि नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो सका था। अब शासन से पूरी धनराशि मिलने के साथ ही शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे शहरवासियों को गड्ढों से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ साल बाद शासन की ओर से तीनों मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 2.60 करोड़ पूरी धनराशि जारी कर दी है। मार्च 2021 में शहर के तीन सड़कों की मरम्मत के लिए परियोजना स्वीकृत की गई थी। इसमें माल गोदाम से शनिचरी मंदिर, चौकस आर्य समाज रोड के लिए 90.40 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। पहली किस्त में सिर्फ नौ लाख की धनराशि दी गई थी। वहीं, रेलवे स्टेशन से चौक होते हुए महावीर घाट के लिए 1.30 करोड़ स्वीकृत कर पहली किस्त में 13 लाख रुपये जारी किए गए थे। पानी टंकी जगदीशपुर से चौक होते हुए महावीर मंदिर तक मार्ग के लिए 68.85 लाख स्वीकृत करते हुए 6.89 लाख रुपए दिए गए थे। 10 फीसद धनराशि ही मिलने से काम शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

शासन से धनराशि मिलते ही कार्यदायी संस्थाओं की ओर से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे शहरवासियों के साथ ही दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को गड्ढों से शीघ्र निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। चेयरमैन अजय कुमार और दुकानदारों ने शहर की सड़कों का निर्माण शुरू होने पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की तीन सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए धनराशि जारी हुई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। जल्द इसे पूरा करा लिया जाएगा। - देवेंद्र वर्मा, एक्सईएन, निर्माण खंड बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed