फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Recovery from big defaulters of electricity bill: OP Dixit

बिजली बिल के बड़े बकाएदारों से हो वसूली : ओपी दीक्षित

Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Recovery from big defaulters of electricity bill: OP Dixit
विद्युत बकाये की वसूली को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी के वाणिज्य निदेशक ओपी दीक्षित जिले में पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन पावर हाउस पर हुई बैठक में दीक्षित जिले में राजस्व वसूली को लेकर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशासी अभियंता स्तर के अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा की और जिले में विशुनीपुर व फेफना विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर लाइनमैन व अन्य कर्मियों को भी निर्देशित किया कि जो बड़े बकायेदार बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनका लाइन विच्छेद करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में मुख्य अभियंता वितरण आजमगढ़ आरआर सिंह ने निर्देश दिया कि बलिया जनपद में 138551 विद्युत उपभोक्ता हैं जो 10000 रुपये से अधिक बकायेदार हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से 30 जून तक बकाया जमा कराने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता सदगुरु श्रीवास्तव ने जिले में उपकेंद्र स्तर पर डिस्कनेक्शन निर्धारित कर दिया और विजिलेंस टीम को निर्देशित किया कि विद्युत चोरी के खिलाफ टीम बनाकर छापेमारी की जाए तथा तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाए। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय चंद्रेश उपाध्याय, आरपी सिंह, एके गौतम, राजीव कुमार भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed