{"_id":"63cd7e8467bc8a49095c8c26","slug":"reconstruction-of-four-upper-primary-and-58-primary-schools-will-be-done-with-748-12-lakhs-ballia-news-vns6951147164-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 748.12 लाख से होगा चार उच्च प्राथमिक व 58 प्राथमिक स्कूलों का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 748.12 लाख से होगा चार उच्च प्राथमिक व 58 प्राथमिक स्कूलों का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
बलिया। जिले में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों की दशा सुधारने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इसके पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। अब विभाग की ओर से इन स्कूलों के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। कुल 748.12 लाख की लागत से इन स्कूलों के पुनर्निर्माण के लिए विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इससे ग्रामीण इलाकों में स्कूलों की सूरत बदलने की उम्मीद है।
जिले के कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन काफी जर्जर हो चुके थे। इसको लेकर कई बार विभाग की ओर से पुनर्निर्माण को लेकर कवायद की गई। अब इन स्कूलों की सूरत बदलेगी। इसमें चार उच्च प्राथमिक विद्यालय व 58 प्राथमिक हैं। इन स्कूलों का पुनर्निर्माण नई तकनीकी से कराया जाएगा। सभी स्कूलों का भूकंपरोधी डिजाइन से बनाया जाएगा। इन स्कूलों के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई थी। स्कूलों के निर्माण को लेकर अब प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। प्राथमिक स्कूलों के निर्माण के लिए जहां 11.79 लाख की लागत निर्धारित की गई है वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 21.79 लाख की लागत तय है। विभाग की ओर से टेंडर आवंटन की तिथि से तीन माह के अंदर कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। यह सभी स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इससे अब ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की सूरत बदलने की उम्मीद जग गई है।
ब्लॉक प्राथमिक उच्च प्राथमिक कुल लागत लाख में
बैरिया 4 2 91.10
नवानगर 2 0 23.58
गड़वार 3 0 35.37
रेवती 32 2 374.06
बांसडीह 16 0 188.64
मनियर 01 0 11.79
रसड़ा 02 0 23.58
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के पुनर्निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरु की गई है। कुल 62 स्कूलों के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने बाद तीन माह के अंदर स्कूलों का निर्माण पूरा करने की समय सीमा तय की गई है। - जीएस यादव, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, बलिया