{"_id":"639f4b477fb3255075774674","slug":"recognition-of-three-schools-in-the-district-terminated-ballia-news-vns6891397141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिले के तीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिले के तीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड से संबद्ध जिले के तीन विद्यालयों की मान्यता निरस्त कर दी गई है। वहीं, नौ विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को ऐसे स्कूलों की सूची भेजी गई है ताकि 2023 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण के दौरान इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र न बना दिया जाए। इनमें से तीन स्कूलों की मान्यता वापस ली जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 607 इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें 32 राजकीय, 92 वित्तपोषित और 483 वित्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। विभाग की मानें तो मान्यता प्रत्याहरण के लिए बोर्ड की ओर से जारी सूची में जिले के कुल 12 विद्यालयों के नाम शामिल है। इसमें अंबिका सिंह इंटर कॉलेज, रघुनाथनगर, कर्णछपरा, ओमइंटर कॉलेज, डिहवा और स्व. धर्मदेव इंटर कॉलेज, रौराचवर रसड़ा की मान्यता वापस ली गई है। नौ स्कूलों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जा रही है। इनमें से तीन विद्यालय डीआरआर उमा विद्यालय, अवराई खुर्द, मां लचिया मूरत उमा विद्यालय, पशुहारी और महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज, किडिंहरापुर ऐसे हैं, जो 2022 की इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र आउट करने के आरोपी रहे हैं। वहीं, कुछ विद्यालय ऐसे भी है जिनमें जिला विद्यालय निरीक्षक, संयुक्त शिक्षा निदेशक और बोर्ड के स्तर से मान्यता वापस लेने की संस्तुति की गई है। शासन से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उक्त विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
इन विद्यालयों के खिलाफ चल रही कार्रवाई
दशरथ इंटर कॉलेज, खैराखास, तुतीपार, बलिया
सूरज किसान इंटर कॉलेज चिलकहर बलिया
राम लखन इंटर कॉलेज, बाहरपुर चेतपुरा भीमपुरा-1 बलिया
सुखपुरा पब्लिक इंटर कॉलेज, सुखपुरा, बलिया
श्री पचेव देवी राजमुनी देवी इंटर कॉलेज, बिगही बहुआरा, बलिया
बिशेन उमा विद्यालय, छिब्बी, बलिया
डीआरआर उमा विद्यालय, अवराई खुर्द, बलिया
मां लचिया मूरत उमा विद्यालय, पशुहारी, बलिया
महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज, किडिंहरापुर, बलिया
डीआईओएस रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से विद्यालयों की सूची जारी की गई है। कुछ विद्यालयों की मान्यता वापस ले ली गई है तो वहीं कुछ विद्यालयों पर कार्रवाई गतिमान है। कुछ के मामले अदालत में चल रहे है।