फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Received an offer of five beds for dialysis, CMO did not agree

Ballia News: डायलिसिस के लिए मिला पांच बेड का ऑफर, सीएमओ नहीं माने

Tue, 02 Dec 2025 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Received an offer of five beds for dialysis, CMO did not agree
बलिया। जिला अस्पताल में 16 बेड पर 108 मरीजों की डायलिसिस होती है। 48 से ऊपर मरीज बेड के अभाव में वेटिंग पर हैं। किसी मरीज की मौत होने पर ही वेटिंग के मरीज को डायलिसिस कराने के लिए बेड मिलता है।
विज्ञापन

ऐसे में समाजसेवी एवं एडीआरएम मुरादाबाद निर्भय नारायण सिंह ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए 5 से 10 डायलिसिस मशीन देने का अनुरोध सीएमओ से किया। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से स्वीकृति लेने की बात कर उन्हें टरका दिया। लगभग 15 दिन पहले एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह ने सीएमओ को फोन कर किडनी के मरीजों की सुविधा के लिए 5 से 10 डायलिसिस मशीन और बेड निशुल्क देने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

निर्भय नारायण सिंह के अनुसार सीएमओ ने उनसे मशीनों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने कहा था कि मशीन देने वाली कंपनी तीन साल तक मरम्मत का जिम्मा उठाएगी। उसके आगे कोई व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद भी सीएमओ ने प्रदेश मुख्यालय से स्वीकृति लेने की बात कर उन्हें टाल दिया। निर्भय नारायण सिंह के अनुसार उन्होंने जिले के आलाधिकारियों को भी इस बारे में संदेश ोभेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन मशीन पर दो स्वास्थ्यकर्मी होते हैं तैनात
तीन डायलिसिस मशीन पर एक स्टॉफ नर्स, एक टेक्नीशियन की जरूरत होती है। तीन शिफ्ट में मशीन चलती है। इसके लिए तीन -तीन स्वास्थ्यकर्मी चाहिए। अस्पताल में पहले से पद के सापेक्ष आधे स्वास्थ्यकर्मी कम हैं। वार्ड में एक नर्स पर 30 की जगह 40 से 50 मरीज की निगरानी की जिम्मेदारी है। जिला अस्पताल में वर्ष 2016 में हेरिटेज हास्पिटल वाराणसी की ओर से पीपीपी मॉडल पर हीमो डायलिसिस यूनिट की शुरुआत हुई थी। पहले छह बेड पर शुरू किया था। आज बेड की संख्या 16 पहुंच गई है। इसके बाद भी वेटिंग है।

हालांकि इस बाबत सीएमओ डॉ. संजीव वर्मान का कहना है कि डायलिसिस मशीन देने की जानकारी हमें नहीं है। हमसे किसी ने इस बारे में संपर्क नहीं किया है।
ये काफी अच्छा प्रपोजल है। मरीजों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। मैं सीएमओ को निर्देशित करता हूं कि इसके लिए वह पहल करें। जिन्होंने ये प्रपोजल दिया है उनका स्वागत है। - एमपी सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed