फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rasuka on another manager in paper leak case

पेपर लीक प्रकरण में एक और प्रबंधक पर रासुका

Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rasuka on another manager in paper leak case
बलिया। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में आरोपी एक और स्कूल प्रबंधक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक छह लोगों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

नगरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी व हरिहर बाबा इंटर कॉलेज पांडेयपुर के प्रबंधक अवध राज पांडेय पर रासुका की कार्रवाई की है। उनकी कॉपियों को बदलने में अहम भूमिका बताई जा रही है। इसी आरोप में पुलिस व एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में उभांव पुलिस ने मां लचिया देवी मूरत यादव इंटर कालेज पशुहारी के केंद्र व्यवस्थापक अक्षयलाल यादव के साथ ही चार आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया था। इसमें महराजी देवी स्मारक इंटर कॉलेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व राजू प्रजापति निवासी मऊ, रविद्र नाथ सिंह निवासी अवराई खुर्द थाना भीमपुरा व मां लछिया मूरत यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिसैंड कलां के प्रधानाचार्य अक्षय लाल यादव शामिल हैं। इसके अलावा नगरा पुलिस ने रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के छिब्बी निवासी व सुभाष इंका ताड़ीबड़ा गांव में अंग्रेजी के शिक्षक अविनाश गौतम पर रासुका की कार्रवाई की थी। पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस ब्रजेश मिश्रा समेत 52 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इस बाबत नगरा थानाध्यक्ष देवेंद्र दुबे ने बताया कि जांच में पुष्टि के बाद हरिहर बाबा इंटर कॉलेज पांडेयपुर के प्रबंधक अवध राज पांडेय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed