फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rape of two girls in two areas, both accused arrested

Ballia News: दो इलाकों में दो बालिकाओं से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Rape of two girls in two areas, both accused arrested
बलिया। जिले के दो थाना क्षेत्रों में दो बालिकाओं से दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पहली घटना दोकटी थाना क्षेत्र की है। युवती की मां की तहरीर पर दोकटी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि दीपावली के दिन एक गांव की बालिका को उसी गांव के युवक ने किसी बहाने से अपने घर में बुलाया और दुष्कर्म किया। लड़की ने घर पहंुचकर अपनी मां को सारी बात बताई। लड़की के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गड़वार थाना क्षेत्र की है। एक गांव निवासी महिला ने अपनी 11 वर्षीय पौत्री के साथ पड़ोस के रहने वाले रिश्ते में चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। बालिका पांचवीं की छात्रा है। घर में अपनी दादी के साथ रहती है। पिता और मां बाहर नौकरी करती है। मौके का फायदा उठाते हुए बगल के ही रिश्ते के चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा बेहोश हो गई। दादी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed