फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rape case filed after one and a half year

डेढ़ साल बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rape case filed after one and a half year
भीमपुरा। घर में घुस कर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में डेढ वर्ष बाद भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, एसएसी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। केस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आयोग के हस्तक्षेप के बाद पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने तहरीर में कहा था कि जब घर में अकेली थी तो नगरा थाना क्षेत्र के खनवर नेवादा निवासी अखिलेश ने घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध पर चाकू से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस बीच वह शादी का आश्वासन देकर दिल्ली ले गया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर अखिलेश घर लाया जहां परिजनों ने जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। अब वह साथ में नहीं रखना चाहते। एसएचओ योगेश यादव ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed