फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ran away with jewelery worth one and a half lakhs on the pretext of cleaning

साफ करने के बहाने डेढ़ लाख के गहने लेकर भागा

Fri, 22 Oct 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ran away with jewelery worth one and a half lakhs on the pretext of cleaning
क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार को एक उचक्के ने गहना साफ करने के बहाने करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक के गहने पर हाथ साफ कर फरार हो गया। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर उचक्के नहीं मिले। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी विनोद सिंह पत्नी पूनम सिंह अपने आवास के पीछे के दरवाजे पर चावल साफ कर रही थी। तभी एक काले रंग का कपड़ा पहने युवक ने उनसे बर्तन साफ करने का पावडर खरीदने की बात करते करते उनके बर्तनों को साफ करके दिखा दिया। तभी उसने उनके चांदी व सोने के गहनों को भी साफ करने का प्रस्ताव रखा। इसी बीच उन्होंने अपने सोने के झुमका, सिकड़ी, अंगूठी आदि लाकर दिए। उसने मसाला पाउडर लगाकर एक लाल रंग के डिब्बे में बंद कर दिया। उक्त महिला कुछ क्षण के लिए घर में गयी। इसी बीच युवक वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। उन्होंने जब डिब्बा खोला तो गहना गायब देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर परिजन में युवक को खोजने लगे, तब तक युवक उचक्कागिरी करके फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed