फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ramgovin chaudhari in balia

अडानी-अंबानी समूह के उत्पादों का विरोध करें लोग:रामगोविंद

Mon, 21 Dec 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
ramgovin chaudhari in balia
बलिया। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और किसान संकल्प लें कि खेतीबारी और किसानी को निगलने वाले कृषि कानून जब तक वापस नहीं होते हैं, हम अंबानी अडानी समूह के उत्पादों का उपयोग नहीं करेंगे। सोमवार को अपने आवास पर मिलने आए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसानों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारत किसानों का देश है। इसे कारपोरेट का देश बनाने के लिए अडानी-अंबानी समूह और मोदी सरकार खेतीबारी को बर्बाद करना चाहती है। कहा कि इन काले कानूनों के विरोध में इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी देश के अन्नदाता सड़क पर हैं। दो दर्जन से अधिक किसान चल रहे आंदोलन में अब तक जान गंवा चुके हैं। बावजूद इसके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन कानूनों को वापस लेने के बजाय सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर किसानों के खिलाफ किसानों को खड़ा करने का अभियान चला रहे हैं। कहा कि सपा के कार्यकर्ता इस अभियान को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वह 25 दिसंबर को समाजवादी पार्टी का घेरा बनाकर लगने वाले चौपाल में शामिल होकर किसानों का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed