फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rally against electricity privatisation

Ballia News: बिजली निजीकरण के खिलाफ निकाला जुलूस

Tue, 25 Mar 2025 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rally against electricity privatisation
बलिया। बिजली व्यवस्था निजी हाथों में देने के विरोध में मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन

जुलूस रेलवे स्टेशन से चित्तू पांडे चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। बिजली का निजीकरण वापस लो, स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो, बिजली विधेयक 2020 वापस लो, किसानों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराओ, कर्मियों का उत्पीड़न बंद करो... आदि के नारे लगाते हुए किसान मोर्चा के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बिजली का निजीकरण करके सरकार पावर कॉरपोरेशन कंपनियों के मुनाफे को बढ़ाना चाहती है। आर्थिक संकट का भार विद्युत उपभोक्ताओं पर डालना चाहती है। रिजेक्ट प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लगाकर विद्युत बिल को बढ़ाना चाहती है। परमात्मानंद राय, जनार्दन सिंह, कन्हैया शाही, डॉ. सत्यनारायण, अशोक कुमार पांडेय आदि ने सभा को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed