फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rakshabandhan in Dhanishta Nakshatra for the first time after the Mughal period

मुगल काल के बाद पहली बार धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन

Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan in Dhanishta Nakshatra for the first time after the Mughal period
बलिया। मुगल काल के बाद पहली बार रक्षाबंधन पर ग्रह नक्षत्रों का ऐसा संयोग बन रहा है, जब भाई-बहनों ने लिए समृद्धि की बरसात होगी। ज्योतिषीय गणना के हिसाब से रविवार को रक्षाबंधन पर सिंह राशि में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह एक साथ विराजमान होंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि में मित्र मंगल भी उनके साथ रहेंगे। जबकि शुक्र कन्या राशि में होगा। ग्रहों का ऐसा शुभ और फलदायी दुर्लभ संयोग 474 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 11 अगस्त 1547 को ग्रहों की ऐसी स्थिति बनी थी। जब धनिष्ठा नक्षत्र में रक्षाबंधन मनाया गया था।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि 22 अगस्त को सुबह 10:34 बजे तक शोभन योग रहेगा। रात 7:40 बजे तक धनिष्ठा योग रहेगा। पूर्णिमा तिथि 22 अगस्त को शाम 5:31 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन पर इस बार राखी बांधने के लिए 12 घंटे की लंबी शुभ अवधि रहेगी। सुबह 5:50 बजे से शाम 6:03 बजे तक किसी भी वक्त राखी बांध सकते हैं। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार राजयोग में आएगा। राखी पर इस बार भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसके कारण बहनें पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी। इस दौरान कुंभ राशि में गुरु की चाल वक्री रहेगी और इसके साथ चंद्रमा भी वहां मौजूद रहेगा। गुरु और चंद्रमा की इस युति से रक्षाबंधन पर गजकेशरी योग बन रहा है। इस योग से इंसान की महत्वाकांक्षाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed