फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajeev Raghuvanshi of Ballia became the country's new DCGI, an atmosphere of happiness in the village

New DCGI: बलिया के राजीव रघुवंशी बने देश के नए DCGI, गांव में खुशियों का माहौल, उनके नाम 250 से ज्यादा पेटेंट

Thu, 23 Feb 2023 12:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Feb 2023 12:11 PM IST
सार

दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजीव सिंह रघुवंशी देश के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल के पद पर बुधवार को नियुक्त किये गए है। इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। उनके सगे भाई रोहित सिंह के अनुसार गुरुवार को उन्होंने अपना पदभार भी संभाल लिया है। जैसे ही यह सूचना उनके परिजनों को मिली,उनके पैतृक आवास पर बधाई देने के लिए तांता लग गया।

विज्ञापन
Rajeev Raghuvanshi of Ballia became the country's new DCGI, an atmosphere of happiness in the village
बलिया के राजीव रघुवंशी बने देश के नए DCGI - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी डॉ. राजीव सिंह रघुवंशी पुत्र स्व. विद्यानंद सिंह रघुवंशी देश के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल नियुक्त किए गए हैं। जिसे लेकर गांव में खुशियों का माहौल है। वहीं इस पद को पाने से जिले का मान भी बढ़ा है। बता दें कि इनके नाम से 250 से ज्यादा पेटेंट दवाएं भी हैं। 

विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी राजीव सिंह रघुवंशी देश के नए ड्रग कंट्रोलर जनरल के पद पर बुधवार को नियुक्त किये गए है। इसके लिए कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। उनके सगे भाई रोहित सिंह के अनुसार गुरुवार को उन्होंने अपना पदभार भी संभाल लिया है। जैसे ही यह सूचना उनके परिजनों को मिली,उनके पैतृक आवास पर बधाई देने के लिए तांता लग गया। लोगों ने खुशियां मनाई और मिठाई बांटी। राजीव सिंह  
विज्ञापन

भारतीय फार्माकोपिया आयोग के सचिव-सह-वैज्ञानिक पद पर कार्यरत थे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पिछले महीने डीसीजीआई के पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी। इसको संज्ञान लेकर मंत्री मंडल समिति ने आदेश पारित किया। वो म डॉ. वीजी सोमानी का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीजीआई केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) का प्रमुख पद होता है, जो देश भर में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होता है। इसके पास नई दवाओं को मंजूरी देने और क्लीनिकल ट्रायल को विनियमित करने का भी अधिकार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed