फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rajbhar speaking against Akhilesh for fear of Yogi and ED

Varanasi News : योगी और ईडी के भय से अखिलेश के खिलाफ बोल रहे हैं ओमप्रकाश राजभर

Fri, 29 Jul 2022 12:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 12:50 AM IST
सार

रेलवे प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर राजनेताओं को डरा रही है।

विज्ञापन
Rajbhar speaking against Akhilesh for fear of Yogi and ED
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। रेलवे प्रांगण में पत्रकारों से बातचीत में सपा नेता विद्यार्थी ने कहा कि भाजपा संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ईडी, सीबीआई का भय दिखाकर राजनेताओं को डरा रही है।

विज्ञापन


पूर्व सांसद विद्यार्थी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का खौफ व ईडी के भय से आज ओमप्रकाश राजभर सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ बोल रहे हैं। जब भाजपा ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया तो सपा ने गले लगाया।
विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा पर सपा नेता ने कहा कि ईडी के भय व आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल जाने से बेहतर है कि सुरक्षा लेकर पड़े रहो। कहा कि राजभर बिरादरी के लोग ओमप्रकाश को भलीभांति समझ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि ओमप्रकाश में राजभरों के प्रति इतनी सहानुभूति होती तो वह भाजपा गठबंधन से मिले 8 सीट और सपा से मिली 16 सीटों पर राजभर समाज के लोगों को चुनाव लड़ाने का कार्य करते। उन्होंने चुनाव में अपने बेटे और समधी को लड़ाया। शेष टिकट दूसरों को बेच दिया। इस मौके पर मतलूब अख्तर, इरफान अहमद, बब्बन यादव, जनार्दन यादव, महेश यादव, अवधेश भाई, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed