{"_id":"6a3c323d57840dfd4c0716bc","slug":"rajan-ji-maharajs-musical-ram-katha-at-the-samadhi-site-of-baba-bhagwan-das-ballia-news-c-190-1-svns1008-167063-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाबा भगवान दास समाधि स्थल पर राजन जी महाराज की संगीतमय राम कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाबा भगवान दास समाधि स्थल पर राजन जी महाराज की संगीतमय राम कथा
विज्ञापन
बेरुआरबारी क्षेत्र के करिहरा गांव में चल रहे रामकथा के दौरान प्रवचन करते राजन जी महाराज।संवाद
बलिया। बेरुआरबारी स्थित बाबा अमरनाथ सेवा समिति एवं बाबा भगवान दास समाधि स्थल प्रांगण में संगीतमय राम कथा के तीसरे दिन बुधवार को राजन जी महाराज ने कहा कि भक्ति का प्रवाह सदैव नीचे से ऊपर की ओर होता है। बहुत से लोग कथा सुनने आते हैं, लेकिन हमारा प्रयास केवल संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि प्रत्येक हृदय को भगवान से जोड़ना है।
कहा कि जिस व्यक्ति को वास्तव में भगवान का साक्षात दर्शन हो जाते हैं, वह उसे शब्दों में व्यक्त करने योग्य नहीं रहता। दिव्य आनंद ऐसा अनुभव है जिसे न पूरी तरह बताया जा सकता है, न समझाया जा सकता है। फिर भी लोग कहते हैं मुझे हनुमान जी के दर्शन हुए, किसी को भगवान शंकर के दर्शन होने का अनुभव हुआ। लेकिन सत्य यह है कि परमात्मा के वास्तविक सान्निध्य में शब्द मौन हो जाते हैं और केवल अनुभूति शेष रह जाती है।
कथा में भगवान श्रीराम का जन्म संपूर्ण मानवता के लिए आशा, धर्म और आदर्श का संदेश लेकर आया है। उनके जीवन का प्रत्येक प्रसंग हमें उत्तम चरित्र और श्रेष्ठ आचरण की प्रेरणा देता है। कहा कि हम सभी प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सुंदर, संस्कारित और धर्ममय समाज के निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यवस्थापक राकेश सिंह, संयोजक विश्राम सिंह,विधायक केतकी सिंह, हरिद्वार सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह अन्नू ,पं. चैतन्य जी महाराज,रजनीश सिंह, प्रशांत सिंह, गामा सिंह,सैलू सिंह,अनिल सिंह,शैलेंद्र जी, दीपक सिंह,महावीर सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुरेंद्र सिंह मुन्ना ने कथा प्रारंभ होने से पहले समस्त आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन एवं समाप्ति के पश्चात सबका आभार पटक दिया।