{"_id":"60b660c08ebc3e43ab08c45d","slug":"rain-effect-in-ballia-ballia-news-vns592514631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कटाव रोधी कार्य पांच दिनों से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कटाव रोधी कार्य पांच दिनों से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से कटाव रोधी कार्य पांच दिनों से बंद
अधिकारी बोले, समय से पूरा कराया जाएगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के बकुल्हा संसार टोला बांध को सरयू नदी के कटान से सुरक्षित करने के लिए बाढ़ विभाग द्वारा करोड़ों रुपये से कराया जा रहा कटाव रोधी कार्य पिछले दिनों हुई बारिश के कारण पांच दिनों से बंद है।
ग्राम पंचायत चांददीयर व इब्राहिमाबाद नौबरार अठगांवा के सैकड़ों किसानों को सरयू नदी द्वारा भूमिहीन बनाने के बाद अब बीते वर्ष से नई बस्ती के समीप बकुल्हा संसार टोला बांध पर निगाहें हो चुकी हैं। इसको सुरक्षित करने के दृष्टिगत बाढ़ खंड द्वारा बीते करीब डेढ़ माह से करीब 15 करोड़ की लागत से दो स्पर व 500 मीटर लांचिंग अप्रन का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। उम्मीद थी कि मानसून आने के पूर्व यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा लेकिन यास तूफान के प्रभाव से हुई भारी बारिश के कारण निर्माण कार्य बाधित हो गया है और पिछले पांच दिनों से हो बंद हैं। इस बाबत बाढ़ खंड के जेई आरडी यादव ने बताया कि बकुल्हा संसार टोला बांध को सरयू नदी के कटान से सुरक्षित करने के लिए हो निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है और फिलहाल बंद है। लेकिन करीब 65 फीसदी कार्य हो चुका और जो भी कार्य शेष है उसे भी युद्धस्तर पर कराकर मानसून से पहले पूरा कर लिया जाएगा ।