{"_id":"6ae7804d13e5ff02900cd58a","slug":"railway-station-bustling-with-crowds-of-pet-candidates-ballia-news-c-190-1-ana1001-176325-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से रेलवे स्टेशन पर रही गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से रेलवे स्टेशन पर रही गहमागहमी
विज्ञापन
पीईटी की परीक्षा देने के बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे परीक्षार्थियों की भीड़।संवाद
बलिया। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ से रविवार को बलिया रेलवे स्टेशन पर दिनभर गहमागहमी रही। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और परीक्षा के बाद वापस लौटने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही से स्टेशन पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक चहल-पहल रही। शनिवार शाम से ही आजमगढ़ और प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या अधिक रही। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में टेंट लगाकर ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी।
रविवार शाम को प्रयागराज की ओर से आने वाली पवन और कामायनी तथा आजमगढ़ की ओर से आने वाली सरयू-यमुना सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। हालात ऐसे रहे कि यात्रियों को बैठने के लिए जगह तलाशनी पड़ी। कई अभ्यर्थियों ने खड़े होकर सफर किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ से स्टेशन पर देर शाम तक गहमागहमी बनी रही।
सुरक्षा बल रहा अलर्ट, एसी कोच से हटाए गए बिना आरक्षण वाले यात्री
अभ्यर्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा बल भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक सतर्क रहा। जवानों ने परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष निगरानी रखी।
विज्ञापन
एसी कोच में बिना आरक्षित टिकट के बैठे अभ्यर्थियों को समझाकर जनरल कोच में भेजा गया। भीड़ के बीच स्टेशन पर सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए जवान मुस्तैद रहे।