फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Railway chaos in Ballia: Tatkal tickets not available even after standing in line 36 hours ago

बलिया में रेलवे की अव्यवस्था : 36 घंटे पूर्व लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा तत्काल टिकट

Wed, 11 Dec 2024 06:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2024 06:48 PM IST
सार

बलिया के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट की खिड़की पर अव्यवस्था देखने को मिल रही है। रेलयात्री घंटों परेशान रह रहे हैं लेकिन उन्हें तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि लगन के सीजन व ट्रेनों के कैंसल होने से लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा होने से समस्या आ रही है।
 

विज्ञापन
Railway chaos in Ballia: Tatkal tickets not available even after standing in line 36 hours ago
रेलवे टिकट के काउंटर पर खड़े लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट खिड़की पर तत्काल टिकट लिए 24 से 36 घंटा पूर्व लाइन में लगना पड़ रहा है, उसके बावजूद कोई भरोसा नहीं की टिकट मिलेगा कि अगले दिन के लिए लाइन में लगना पड़ेगा। बुधवार को टिकट खिड़की के बाहर लाइन में लगे दलनछपरा निवासी बीर बहादुर प्रसाद ने बताया की मुबई जाने के लिए तत्काल टिकट की जरूरत है, कल सुबह टिकट मिलेगा, तब तक लाइन में लगना पड़ेगा। दलपतपुर निवासी धनजी यादव छह बजे सुबह से लाइन में लगे थे, उन्होने बताया कि सिकंदराबाद का तत्काल टिकट लेना है। इस रूट में ट्रेन न होने के कारण बक्सर रूट की ट्रेन का टिकट चाहीए, आज नहीं मिला, कल जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


यहीं हाल गोपाल नगर निवासी राकेश कुमार का है, वह रात से लाइन में लगे थे, तत्काल टिकट सिर्फ एक व्यक्ति का होने के कारण लाइन में लगे 23 लोगों को नहीं मिला सका। सुबह लाइन में लगे राकेश कुमार ने बताया की लगन का सीजन होने व ट्रेनो के कैंसल होेने कारण सूरत जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। तत्काल टिकट का भरोसा है। अहमदाबाद टिकट के लिए लाइन में लगे विशुनपुरा निवासी कामेश्वर ने बताया की टिकट के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंडी की रात में जगना पड़ेगा, कल भी टिकट मिल जाए वह बड़ी बात है। कहा कि इस समय ट्रेनों भारी भीड़ होने के कारण जनरल में बैठने की जगह नही मिल रही है, दूर का सफर करने के लिए सीट कन्फर्म होना जरूरी होता है।
विज्ञापन




लगन का सीजन व ट्रेन कैंसल होने से बढ़ी परेशानी
लगन का सीजन व ट्रेन कैंसल होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग सूची लंबी होने के कारण यात्रियों परेशानी उठानी पड़ रही है। सबसे ज्यादा मुंबई, सूरत, सिकंदराबाद, दिल्ली,पुणे, अहमदाबाद आदि महानगरों के लिए हो रहा है। सुरेमनपुर निवासी त्रिलोकी गुप्ता ने बताया कि यह रोज की कहानी है, आज सुबह से लाइन में लगने पर अगली सुबह सात बजे पीआरएस के बाबू व आरपीएफ द्वारा इन यात्रियों को कतार में खड़ा करके आरक्षण पर्ची पर नबंर डालेंगे। रात में स्थानीय दबंग बीच में लाइन में घुसने का प्रयास करते हैं। इसको लेकर अक्सर विवाद भी होता है। बताया की सुबह 10 बजे एसी का तत्काल टिकट मिलता है, मुश्किल से किसी तरह दो टिकट निकल पाता है। उसी तरह स्लीपर का भी 11 बजे एक से दो टिकट निकल पाता है। ऐसे में एक दिन पहले से तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगने के बाद भी यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ता या अगले दिन के लिए लाइन में लगना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed