फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Rahul-Priyanka wants to riot in state: Surendra

राहुल-प्रियंका प्रदेश में कराना चाह रहे दंगा : सुरेंद्र

Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul-Priyanka wants to riot in state: Surendra
बैरिया। एनआरसी व सीएए को लेकर अफवाह फैलाकर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा उत्तर प्रदेश में दंगा करानी चाहती हैं। समाजवादी पार्टी उसके सहयोग में लगी हुई है। वास्तव में उन्हें विरोध करना है तो राजस्थान व मध्य प्रदेश में भी जाकर इस संदर्भ में लोगों को आंदोलन के लिए आगे आने को कहना चाहिए किंतु ऐसा वे नहीं कर रहे हैं। उनका टारगेट उत्तर प्रदेश है और उत्तर प्रदेश में उनके चाहने से कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि सरकार दंगाइयों से निपटना जानती है।
विज्ञापन

उक्त बातें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को अपने चांदपुर स्थित पैतृक आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव के समय राहुल व प्रियंका हिंदू होने का स्वांग रचते हैं लेकिन ये दोनों लोग हिंदुओं के विरोधी हैं। इस देश में ये केवल मुसलमानों को खुश करना चाहते हैं, उन्हें खुशहाल देखना चाहते हैं। पाकिस्तान में सिख लड़की का अपहरण होता है, धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह कराया जाता है। गुरुद्वारे पर पत्थर बरसाए जाते हैं, ननकाना साहिब का नाम मुहम्मद मुस्तफा पर करने की खुलेआम धमकी दी जाती है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाद कहते हैं कि यह हमलोगों के लिए कोई मुद्दा नहीं है। यह कैसा आचरण है, यह देश की जनता समझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed