फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ragini was happy to receive a chocolate from the CM.

Ballia News: सीएम के हाथ से चॉकलेट पाकर खुश हुई रागिनी

Fri, 11 Sep 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Ragini was happy to receive a chocolate from the CM.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करती रानीपुर निवासी दिव्यांग रागिनी साथ में बांसडीह विधाय
बांसडीह। मनियर ब्लॉक की दिव्यांग बच्ची से बृहस्पतिवार को लखनऊ में अपने आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। पढ़ाई के प्रति रागिनी की ललक देखकर उन्होंने तारीफ की। बच्ची को चॉकलेट देकर हौसला बढ़ाया। चॉकलेट पाकर बच्ची के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी।
विज्ञापन

एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद पढ़ाई का जुनून ऐसा कि रागिनी रोजाना एक पैर पर कूदते हुए करीब 400 मीटर का रास्ता तय कर स्कूल पहुंचती थी। बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसकी जिजीविषा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची। रागिनी के साहस और पढ़ाई के प्रति उसकी ललक से प्रभावित मुख्यमंत्री ने तत्काल बच्ची से मिलने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की पहल पर बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह बृहस्पतिवार को रागिनी, उसके पिता देवेंद्र राजभर और मां बबीता देवी को लेकर लखनऊ पहुंचीं। मुख्यमंत्री आवास पर योगी आदित्यनाथ ने बच्ची और उसके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने रागिनी के हौसले और पढ़ाई के प्रति उसके समर्पण की सराहना करते हुए अधिकारियों को उसके बेहतर इलाज की तत्काल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगता रागिनी की पढ़ाई में बाधा नहीं बननी चाहिए। इसके लिए उसे आवश्यक शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उसके परिवार के लिए पक्का मकान बनवाने की प्रक्रिया शुरू करने और घर से स्कूल तक जाने वाले रास्ते को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर रागिनी बेहद उत्साहित नजर आई।
इस मुलाकात से उसके माता-पिता को भी बेटी के बेहतर भविष्य और परिवार की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed