फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Queues for visions

दर्शन के लिए लगी रहीं कतारें

Tue, 01 Aug 2017 12:46 AM IST
बलिया ब्यूरो
बलिया ब्यूरो Updated Tue, 01 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Queues for visions
दर्शन के लिए खड़े श्रद्धालु।
सावन के चौथी सोमवारी के दिन नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, फूल-माला तथा वेलपत्र, भांग, धतूरा चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। इस दौरान महिला-पुरुषों ने भोर से ही कतारवद्ध होकर बाबा भोले नाथ का दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव के जयघोष तथा घंट-घड़ियाल से परिसर शिवमय हो गया। उधर, कांवरियों का जत्था भी दिन भर बाबा बालेश्वर नाथ व भृगु बाबा का दर्शन-पूजन कर बाबा धाम रवाना हुआ।
विज्ञापन

नगर के बालेश्वर मंदिर, कैलास धाम व भृगु मंदिर का दरवाजा 12 बजे रात के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन के लिए कमेटी द्वारा खोल दिया गया था। जहां अड़भंगी बाबा के भक्तों ने भोर से ही दर्शन-पूजन किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। हालांकि दोपहर में श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ कम रही। इसके अलावा  नगर से सटे निधरिया स्थित पंच मंदिर, मिड्ढा स्थित शिव मंदिर एवं परिखरा स्थित शिव मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर नाथ मंदिर, देवकली मंदिर, नटकेश्वर मंदिर पर बाबा के भक्तों ने पूजन अर्जन किया। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के रसड़ा स्थित श्रीनाथ मंदिर व लखनेश्वर डीह, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित छितेश्वर नाथ, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, सहतवार स्थित पंच मंदिर, बड़सरी स्थित अवनी नाथ मंदिर, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवा स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवधुतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित बाबा भुटेश्वर नाथ व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दूध, फूल-माला, चंदन,भस्म व  प्रसाद चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। उधर, कांवरियों का जत्था बाबा बालेश्वर नाथ एवं भृगु बाबा का दर्शन करने के बाद देवघर के लिए रवाना होता रहा। सुरक्षा के मद्देनजर जनपद के प्रमुख शिवालयों में पुलिस बल मुस्तैद रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed