फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Elections 66 percentage voter turnout Teachers constituency and 40 percentage Graduates constituency

एमएलसी चुनाव: शिक्षक निर्वाचन में 66.06 और स्नातक में 40.67 प्रतिशत मतदान, बलिया में शांतिपूर्ण मतदान; सुरक्षा

Fri, 23 Oct 2026 06:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 23 Oct 2026 06:29 PM IST
सार

बलिया में एमएलसी चुनाव के तहत शिक्षक और स्नातक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शिक्षक निर्वाचन में 66.06 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि स्नातक निर्वाचन में 40.67 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन की तुलना में शिक्षक निर्वाचन में मतदाताओं ने अधिक रुचि दिखाई। मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

विज्ञापन
MLC Elections 66 percentage voter turnout Teachers constituency and 40 percentage Graduates constituency
डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षक निर्वाचन की तुलना में स्नातक निर्वाचन में मतदान का प्रतिशत कम रहा।

विज्ञापन




शिक्षक निर्वाचन में कुल 3,244 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2,499 पुरुष और 745 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में कुल 66.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं, स्नातक निर्वाचन में कुल 11,738 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 8,895 पुरुष और 2,843 महिला मतदाता शामिल रहीं। स्नातक निर्वाचन में कुल 40.67 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह शिक्षक निर्वाचन में स्नातक निर्वाचन की अपेक्षा अधिक मतदान दर्ज किया गया। जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बूथों से कंट्रोल रूम तक प्रशासन की पैनी नजर
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिले में 20 मतदेय केंद्रों के अंतर्गत बनाए गए 54 बूथों पर मतदान के दौरान प्रशासन की पैनी नजर रही। जिलाधिकारी ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान की स्थिति और वहां उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

रही तगड़ी सुरक्षा

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय गड़वार, प्राथमिक विद्यालय नगरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सीयर, कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय रसड़ा, कंपोजिट विद्यालय चिलकहर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्दी और कंपोजिट उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया में व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से मतदान की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदान प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और कहीं से भी किसी प्रकार की समस्या की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन की ओर से मतदान की निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की गई। डीएम और एसपी के संयुक्त निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed