फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   putla

भाजयुमो ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका

Fri, 11 Dec 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
putla
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला के विरोध में टीडी कालेज चौराहा पर बंगाल के मुख्यमंत्री का पुत? - फोटो : BALLIA
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय के नेतृत्व में टीडी कालेज चौराहे पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के दौरान हुए हमले की निंदा की। भाजपा नेता वशिष्ठ दत्त पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पश्चिमी बंगाल प्रवास के दौरान वहां की सरकार ने उनको कोई सुरक्षा नहीं दी। ममता बनर्जी के गुंडे नड्डा के काफिले पर हमला करते हैं। इससे ज्यादा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दूसरा उदाहरण नहीं है। भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि गायब होते जनाधार और हार के डर की बौखलाहट में ममता का ये कायराना कृत्य है। पुतला फूंकने वालों में अमित सिंह तोमर, मिलन राम, मुन्ना कुमार, शशांक शेखर त्रिपाठी,अंशु सरावगी, अमित वर्मा जैकी, तुषार पांडेय, भूदेव पांडेय, अभय साहनी,रवि राय,शिवम राय,नितेश सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री अभिषेक सिंह राफेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed