फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Purvanchal and Greenfield Expressway will be connected by different link road

Ballia: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे अलग-अलग लिंक रोड से जुड़ेगा, कल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे शिलान्यास

Sun, 26 Feb 2023 09:41 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया Updated Sun, 26 Feb 2023 09:41 AM IST
सार

बिहार और यूपी में सड़क कनेक्टिविटी ऐसे होने जा रही है कि पटना, लखनऊ दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा।  ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। 

विज्ञापन
Purvanchal and Greenfield Expressway will be connected by different link road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी के बलिया जनपद का एक सिरा रोड कनेक्टिविटी के मामले में काफी मजबूत होने जा रहा है। भरौली से जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए फोरलेन का लिंक रोड बनेगा वहीं, कुछ ही दूरी पर भरौली से उंचाडीह तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए लिंक फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। ग्रीनफील्ड लिंक के लिए जमीन अधिग्रहण किया जा चुका है, जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे लिंक के लिए आठ गांवों में जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास सोमवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। 

विज्ञापन


बिहार और यूपी में सड़क कनेक्टिविटी ऐसे होने जा रही है कि पटना, लखनऊ दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। बिहार को यूपी से जोड़ने के लिए बक्सर से भरौली होते हुए हैदरिया स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 17 किमी फोरलेन लिंक रोड बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है। इसके लिए सर्वे का कार्य भी हो चुका है।
विज्ञापन


अब आठ गांवों में जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने कार्रवाई का निर्देश दिया है। यह फोरलेन लिंक रोड एनएच 31 से करीब 800 मीटर की दूूरी पर एनएच 31 के समानांतर बनेगी। यह फोरलेन लिंक रोड भरौली खास, भरौली गंगबरार, कुमकुमपट्टी, उजियार, चिंतामनपट्टी, कुर्मीडीह, रामगढ़, कटफारी होते हुए हैदरिया में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गाजीपुर के जंगीपुर से बिहार के छपरा स्थित रिविलगंज तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को भी जोड़ने के लिए भरौली से उंचाडीह तक 17 किमी का फोरलेन लिंक रोड बनेगा। यह लिंक रोड भरौली से शुरू होगा और उंचाडीह में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे जुड़ेगा।

कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर नया पुल बन रहा है जो कुछ ही महीनों में चालू होने वाला है। वहीं, पूर्व का बना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार नया पुल चालू होने के बाद इस पुल को भी मरम्मत कर चालू किया जाएगा। बिहार से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे तक लिंक रोड का निर्माण एनएचएआई बक्सर की ओर से किया जाएगा और जमीनों का अधिग्रहण इनके द्वारा ही किया जाएगा।

बक्सर स्थित फोरलेन गंगा पार कर भरौली तक आएगी। इस फोरलेन को उंचाडीह के पास ग्रीनफील्ड से जोड़ा जाएगा। बक्सर से हैदरिया तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का फोरलेन लिंक रोड बनेगा, जो एनएचएआई बिहार द्वारा बनाया जाएगा। - एसपी पाठक, पीडी, एनएचएआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed