फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Puja special trains will ease the way for the passengers

पूजा स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों की राह होगी आसान

Sun, 31 Oct 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Puja special trains will ease the way for the passengers
त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में टिकट को लेकर हो रही मारामारी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के लिए चार जोड़ी विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें बलिया होते आनंद बिहार और दिल्ली तक जाएंगी। इससे त्योहारों के इस सीजन में यात्रियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। ये सुविधा उस समय दी गई है जब दिवाली और छठ पूजा पर घर आने के लिए ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

जनपद में दीपावली पर तो कम लेकिन छठ पूजा पर घर आने वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यात्रियों का दबाव बढ़ने के कारण सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग या नो रूम की स्थिति हो जाती है। कमोबेश इस समय भी वहीं स्थिति है। ऐसे में रेलवे ने चार जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर लोगों की परेशानी को कुछ कम करने का प्रयास किया है। (09644) आनंद विहार टर्मिनल-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी आनंद विहार से 31 अक्तूबर तथा (09643) कटिहार-आनंद विहार टर्मिनल से एक नवंबर को एक फेरा चलाई जाएगी। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। आनंद विहार टर्मिनल से शाम 5.10 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, फैजाबाद, आजमगढ़ होते हुए बलिया अगले दिन सुबह 10.25 बजे पहुंचेगी। यहां से कटिहार तक जाएगी। वापसी यात्रा में एक नवंबर को कटिहार से चलकर दो नवंबर को सुबह 07.35 बजे बलिया पहुंचेगी। यहां से रात 12.45 पर आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

वहीं, आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी पूजा विशेष गाड़ी का संचालन एक फेरे लिए होगा। (09632) आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी पूजा विशेष गाड़ी एक को आनंद विहार से 15.30 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, आजमगढ़ होते हुए बलिया अगले दिन सुबह 09.15 बजे पहुंचेगी। यहां से जोगबनी के लिए जाएगी। वापसी में (09631) जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी तीन नवंबर को जोगबनी से 01.20 बजे प्रस्थान कर बलिया दोपहर 15.15 बजे पहुंचेगी। यहां से अगले दिन आनंद विहार टर्मिनल सुबह 08.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 09634/09633 दिल्ली-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी का संचालन दिल्ली से एक फेरे लिए होगा। (09634) दिल्ली-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी एक नवंबर को दिल्ली से दोपहर 15.05 बजे प्रस्थान करेगी। बलिया अगले दिन सुबह 08.45 बजे पहुंचेगी। यहां से कटिहार 19.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (09633) कटिहार-दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी दो नवंबर को कटिहार रात 22.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया 09.10 बजे पहुंचेगी। यहां से आनंद विहार टर्मिनल रात 02.45 बजे पहुंचेगी। उधर, 09636 दिल्ली-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी दो नवंबर को दिल्ली से शाम 15.05 बजे प्रस्थान कर बलिया बलिया से 08.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (09635) कटिहार-दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी तीन नवंबर को कटिहार 22.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बलिया सुबह 09.10 बजे और आनंद विहार टर्मिनन रात 02.45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed