फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pt. Deendayal Upadhyay was the pioneer of Integral Human Philosophy

एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय

Sun, 25 Sep 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pt. Deendayal Upadhyay was the pioneer of Integral Human Philosophy
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नरही स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कालेज में आयोजित गोष्ठी को संबोधित ? - फोटो : BALLIA
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की ओर से उनकी जयंती मनाई गई। पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता पर गोष्ठी हुई। आरएसएस गोरक्षप्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पं. दीनदयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व का वर्णन किया।
विज्ञापन

संघ के माध्यम से ही उपाध्याय जी राजनीति में आए। सन 1950 में जब उन्होंने देखा कि देश शाश्वत और चिरंतन राष्ट्रीय धारा से विचलित हो रहा है तो वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारतीय आदर्शों पर आधारित पृथक राजनीतिक संगठन बनाने में सहयोग देने को तैयार हो गए थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता थे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत को भी जानने की आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अनुसूचित बस्ती में चलने वाली संस्कारशाला के माध्यम से निर्धन बच्चों को पढाने वाली पूजा, गुडि़या व नेहा को तथा दो दिन पूर्व कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संचालन शोधपीठ के निदेशक डॉ. रामकृष्ण उपाध्याय ने किया। मौक पर भृगु जी, डॉ. विनोद, परमेश्वरनश्री, विनय, संजय शुक्ल, तुलसीराम, चंद्रशेखर पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed