फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protests by trade unions

श्रमिक संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 02 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Protests by trade unions
श्रमिक कल्याण परिषद के तत्वावधान में आल इंडिया वर्कर काउंसिल अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जनपद के केंद्रीय कर्मचारियों, राज्यकर्मियों, शिक्षकों, संविदा और मानदेय कर्मियों, केंद्रीय तथा राज्य योजनाओं के स्कीम वर्कर, आंगनबाड़ी, रसोइया, पीआरडी, होमगार्ड, चौकीदार, सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने टाउन हाल से विशाल रैली निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर कलेक्ट्रेट पहुंच सभा में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


.इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट बच्चालाल मौर्य को सौंपा। आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए श्रमिक कल्याण परिषद के महामंत्री सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार श्रमिक विरोधी है।
विज्ञापन


देश के करोड़ों श्रमिकों ने संघर्ष के बल पर जो सुविधाएं हासिल की थी, उसे समाप्त करना चाहती है। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि देश के मजदूर वर्ग को बहुत दिन छलावा में नहीं रखा जा सकता, अपने खिलाफ हो रही साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल इंडिया वर्कर काउंसिल के सत्येंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था और विकास कारपोरेट माडल ने देश के नागरिकों को दो भागों में बांट दिया है। देश के धन्ना सेठों का समूह केंद्र सरकार को नियंत्रित और पोषित कर रही है। ऐसे में मेहनतकश मजदूर जो धन्ना सेठों की बनाई सरकार से उम्मीदें पाल रखी है।


उसे कैसे पूरा किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मुजतबा हुसेन ने कहा कि श्रमिक हितों की अनदेखी करने वाली सरकार को अपने संघर्ष के बल पर पीछे हटने पर विवश कर दिया जाएगा। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर सिंह, रामनाथ राम, केपी सिंह, अश्वनी तिवारी, संत सिंह, संतोष तिवारी, मीना दूबे, रेनू शर्मा, प्रमिला सिंह, देवेंद्र नाथ यादव, विशुनदेव सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मुरलीधर सिंह तथा संचालन सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed