फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Protest, uproar in Model Tehsil for caste certificate

Ballia News: जाति प्रमाण पत्र के लिए माॅडल तहसील में धरना, हंगामा

Thu, 28 Dec 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Protest, uproar in Model Tehsil for caste certificate
उप्र पुलिस भर्ती में 1204 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 27 दिसंबर से पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं, लेकिन बलिया जिले में जनजाति गोंड, खरवार का जाति प्रमाण-पत्र जारी नहीं होने से हजारों नौजवान आवेदन करने से वंचित हो जा रहे हैं। उक्त आरोप के साथ गोंड, खरवार जाति के युवा बलिया माॅडल तहसील पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। इस दौरान हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान युवाओं ने कहा कि एक तरफ पुलिस भर्ती में जनजाति के लिए भर्ती निकाली जा रही है। दूसरी तरफ गोंड, खरवार का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। आल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार शाह व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गोंड ने एकजुट होकर संघर्ष आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी करना प्रारंभ नहीं किया गया तो आंदोलन के अगले क्रम में सामूहिक संवैधानिक सत्याग्रह अनशन किया जाएगा। सुरेश शाह, कमलेश खरवार, अरविंद गोंडवाना, संजय गोंड, उमाशंकर गोंड, गोपालजी खरवार, शिवशंकर खरवार, आजाद गोंड, राजेश गोंड, मुलायम गोंड, मंटू गोंड, मनोहर गोंड, सूचित गोंड, छितेश्वर गोंड, जितेन्द्र गोंड, प्रमोद गोंड, सोनू गोंड, अभिषेक गोंड, अशोक गोंड थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed