फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest to kisan law

चौपाल लगाकर गिनाई कृषि कानून की खामियां

Fri, 25 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
protest to kisan law
बलिया। कृषि कानून को वापस लेने के विरोध में किसानों द्वारा चलाए जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को सपा नेता अजीत मिश्रा ने नगर विधानसभा के परसिया गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान सपा नेता ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर प्रहार किया। किसानों को कृषि कानून की खामियां बताईं और उन्हें जागरूक किया।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानून से किसानों का भला होने वाला नहीं है। केंद्र सरकार नए कृषि कानून के माध्यम से कारपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है, जिसे अन्नदाता कभी स्वीकार नहीं करेंगे। कहा कि किसान विरोधी केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का शोषण कर रही है। नए कृषि कानून से कारपोरेट घरानों को लाभ व अन्नदाता का शोषण होगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगभग अपने चार साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस दौरान पूरे प्रदेश में विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। इस अवसर पर शैलेंद्र पांडेय, नित्यानंद राय, रामजी गुप्ता, विश्राम यादव, रोहित सिंह, आशीष राय, पिंटू यादव, मुन्ना तिवारी, मुस्तफा अंसारी, राजू पासवान, ओमप्रकाश खरवार, कल्टू सिंह, अरुण सिंह, भीम, अरविंद, लव सिंह, संजय सिंह, नन्हू सिंह, आशु सिंह, आलोक सिंह, प्रिंस सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed