फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest in ballia

जले ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए किया सड़क जाम

Thu, 03 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
protest in ballia
बैरिया। चार दिनों में एक ही जगह के तीन ट्रांसफार्मरों के जल जाने से आक्रोशित बैरिया रकबा टोला के लोगों ने बृहस्पतिवार को रानीगंज सुरेमनपुर मार्ग को साधन सहकारी समिति बैरिया के सामने जाम कर दिया। इससे घंटों यातायात ठप रहा। लोगों को स्टेशन, बैंक, रानीगंज बाजार व अन्य कार्यालयों में जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र के समझाने बुझाने पर चक्का जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि साधन सहकारी समिति बैरिया के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। उससे विभाग ने बदला वह दूसरे दिन जल गया। इसी तरह तीन दिन में चार ट्रांसफार्मर जल गए। भीषण गर्मी व उमस से आजिज लोगों ने ट्रांसफार्मर के लिए चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम करने वाले लोगों का कहना था कि बिजली विभाग के जेई और एई बात सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में चक्का जाम के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने मौके से ही बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। एसएचओ के समझाने बुझाने पर सुबह सात बजे से शुरू चक्का जाम लगभग 11 बजे समाप्त हुआ। चक्का जाम करने वालों में रियाज अंसारी टिंकू, ओम प्रकाश, राजीव कुमार, शमशाद आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत के मिश्र के मठिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले छह महीने से जला पड़ा है। प्रधानाध्यापिका प्रीती चौबे ने बताया कि इस संदर्भ में सम्बंधित विद्युत अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई किन्तु विभाग द्वारा अभी तक ट्रांसफार्मर नही बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed