फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest

माले ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
protest
एफसीआई को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने भाकपा माले के सदस्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को केंद्र सकार द्वारा एफसीआई (फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ भाकपा (माले) के कार्यकताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने, एफसीआई को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया बंद करने तथा आंदोलनरत किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। पार्टी के जिला सचिव लाल साहब ने कहा कि मोदी सरकार किसान हितों पर कुठाराघात के साथ ही अब एफसीआई को प्राईवेट कंपनियों को बेच कर खाद्य निगम से गरीबों को मिलने वाला अनाज/राशन भी छीनने पर तुली है। जिसके चलते किसान, मजदूरों का परिवार भूखे मरने पर मजबूर होंगे। लक्ष्मण यादव ने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने वाली ताकतें बेनकाब हो रही हैं। किसान आंदोलन दिल्ली की सीमाओं से होते हुए देश के गांव -गांव में पहुंच रहा है और भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफाश कर रहा है। इस मौके पर राधेश्याम चौहान, शिवविलास साह, मु. युसुफ खां, राजू राजभर, मो. युसुफ, राम प्रवेश शर्मा, अनिरूद्ध प्रसाद, खैरूल बसर, राजेश गोंड, रमेश बिंद, संतोषी तुरहा, सुरेश गोंड, जैनुद्दीन, शिवजी राम, अमलेश चौहान, सतेंद्र यादव, सुनील वर्मा, संतोष प्रसाद, मिस्टर खां, मुन्ना गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed