फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest

किसान बिल के समर्थन में नारद राय ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Thu, 10 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
protest
फेफना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में किसान बिल के विरोध में किसानों को जागरूक करने के लिए निकाले - फोटो : BALLIA
बलिया। किसान बिल के विरोध में किसानों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत शंकरपुर से मां भगवती के प्रांगण में पूजा कर की गई। सेरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए नारद राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों और जनता को सड़क पर ला दिया है। कहा कि जिस देश में किसान, नौजवान और व्यापारी आंदोलित हो जाएगा, वह देश कैसे विकास कर पाएगा। विकास की सबसे मजबूत कड़ी गांव में रहने वाला मजदूर, नौजवान और किसान ही है। इस मौके पर मिठाईलाल भारती, नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, जमाल आलम, अजय यादव, भीम चौधरी, प्रेमशंकर चतुर्वेदी, रवींद्र यादव, आशुतोष ओझा, दरोगा सिंह, रामजी यादव, अनिल तिवारी, राजकुमार पांडेय, झूना सिंह, नरेंद्र मिश्र, अनिल यादव, रामविलास गुप्ता, अजय सिंह, भगवान यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पशुपति सिंह एवं संचालन आशुतोष ओझा ने किया। नरही: किसान बिल वापसी के लिए किसान जगाओ, खेत बचाओ जनजागरण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी फेफना विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता बंशीधर यादव के नेतृत्व में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। जुलूस बिलरिया से शुरू हुआ और सोवंथा, बैरिया, राजेश्वर मोड़ होते हुए सुरापाली, कैथवली बड़ौरा, दौलतपुर, फिरोजपुर, कथरिया, ईटही, पिपरा कला, लक्ष्मणपुर पहुंच कर जनसभा में तब्दील हो गया। बंशीधर यादव ने कहा कि कृषि बिल पासकर वर्तमान भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। इस मौके पर कृपाशंकर यादव, जयपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, सुधीर यादव, पारसनाथ यादव, कृष्णा यादव, धीरज बिंद, लल्लन यादव, जनार्दन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed