फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   protest

किसानों के समर्थन में आए सपाजन, तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन

Mon, 07 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
protest
खेत बचाओ-किसान बचाओ यात्रा के दौरान कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष र? - फोटो : BALLIA
बलिया। किसानों के आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। मुख्य प्रदर्शन बांसडीह तहसील में रहा जिसका नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने किया। ‘किसान बचाओ-खेत बचाओ’ रैली के तहत हजारों सपाजन ट्रैक्टरों पर सवार होकर सुखपुरा पहुंचे और वहां से बांसडीह रवाना हुए। इस दौरान सपा नेताओं ने नारेबाजी के बीच केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया। बांसडीह: बांसडीह विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ो ट्रैक्टरों पर सवार होकर सपा कार्यकर्ता सुखपुरा चौराहा से बेरुआरबारी, मैरिटार होते हुए बांसडीह तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकसभा से कृषि विधेयक 2020 एवं कृषक सशक्तीकरण और संरक्षण मूल्य आश्वासन और कृषि सेवाओ का अनुबंध विधेयक 2020 पारित हो चुका है। कहा कि भाजपा सरकार हिटलरशाही नीति अपना रही है। किसानों की जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा किसानों का हर कदम पर साथ देगी। अंत में राष्टपति को संबोधित 14 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी बांसडीह को सौंपा गया। इस मौके पर अशोक यादव, उपेंद्र सिंह, संकल्प सिंह, अजय सिंह, शिव नरायण, रवि प्रताप यादव, उपेंद्र सिंह, अभय सिंह, परशुराम यादव, ब्रहमदेव यादव, बिहारी पांडेय, हैप्पी पांडेय, राणाप्रताप यादव, यदुनाथ सिंह, सत्यम सिंह सन्नी आदि रहे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह व संचालन रविंद्र सिंह ने किया। इसके अलावा जिले के रसड़ा, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड और बैरिया तहसील मुख्यालयों पर भी सपाजनों ने प्रदर्शन कर संबंधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed