{"_id":"6a42cbdbac5a5b46670921cf","slug":"projects-worth-2500-crore-will-transform-the-districts-landscape-ballia-news-c-190-1-bal1001-167468-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 2500 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 2500 करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर
विज्ञापन
दुबहर-ढेलहवा बाबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का किया शिलान्यास व भूमि पूजन करते परिवहन मंत
दुबहड़। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को दुबहड़ हॉस्पिटल से चंदवक, जसाव सोनवानी होते हुए ढेलहवा बाबा स्थान तक प्रस्तावित सड़क के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का शिलान्यास किया।
इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि बलिया में लगभग 2500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनके पूरा होने के बाद जनपद शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पूरे पूर्वांचल का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने घोषणा की कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री द्वारा बलिया मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कराया जाएगा, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्षों से अधूरा पड़ा भरसर-भरसौता रिंग बांध का निर्माण कार्य भी शीघ्र दोबारा शुरू कराया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने की। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय ‘गुड्डू’ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह, पुन्ना, ग्राम प्रधान प्रभात पांडे, पूर्व ग्राम प्रधान बिट्टू मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिवहन मंत्री का माल्यार्पण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाठक ने किया।
समाज और देश जीवन समर्पित करने वालों पर विपक्षी दल लगा रहे आरोप: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नहीं मानने वाले लोग उन व्यक्तियों पर आरोप लगा रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन समाज व देश के लिए लगा दिया। ऐसा कहते हुए उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
रसड़ा में आयोजित श्रीनाथ बाबा पूजनोत्सव में शामिल होने के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इटावा के मंदिर की तुलना श्रीराम मंदिर से की जा रही है। अखिलेश यादव को इस पर विचार करना चाहिए। श्रीराम मंदिर चंदा चोरी मामले में कार्रवाई लगातार चल रही है।