फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Project Alankar Scheme: First two colleges applied, then withdrew

प्रोजेक्ट अलंकार योजना : पहले दो कॉलेजों ने किया आवेदन, फिर मुकरे

Mon, 11 Sep 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Project Alankar Scheme: First two colleges applied, then withdrew
बलिया। सरकारी स्कूल, कॉलेजों के साथ-साथ अब अनुदानित (एडेड) कॉलेजों को भी बेहतर करने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत जिले के मात्र दो कॉलेजों ने ही आवेदन किया था। बाद में मैचिंग ग्रांट देने से इंकार करने से मामला अधर में लटक गया है। जबकि संस्कृत विद्यालयों में से एक भी आवेदन नहीं किया गया है। ऐसे में डीआईओएस ने सभी कॉलेजों निर्देश दिए हैं जल्द से जल्द वह आवेदन करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से अभी तक सिर्फ सरकारी कॉलेजों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार को संचालित किया जा रहा था, लेकिन उसमें बदलाव करते हुए एडेड कॉलेजों को भी उसमें शामिल किया। पहले इसमें एडेड कॉलेजों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा था, पर बाद में शासन इस अनुदान को बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया था। ऐसे में कॉलेज को अपने पास से महज 25 प्रतिशत ही धनराशि कॉलेज के सुधार करने के लिए लगानी है। बाकी 75 प्रतिशत धनराशि शासन अपने पास से देगा। बावजूद इसके मात्र जिले से इंटर कॉलेज, जमालपुर और सुदिष्टपुरी इंटर कॉलेज ने ही आवेदन किया था। बाद में उनके द्वारा भी 25 फीसद मैचिंग ग्रांट देने से मनाही कर दी गई। जिससे एडेड स्कूलों के कायाकल्प की योजना अधर में अटक गई है। इसके अलावा, 23 अनुदानित संस्कृत विद्यालयों में अब तक एक ने भी योजना के तहत आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

ऐसे में डीआईओएस रमेश सिंह ने सभी 92 एडेड कॉलेजों के प्रबंधकों को पत्र लिखकर कहा कि कॉलेज के विकास निधि खातों में जो धनराशि हो, उसके सापेक्ष आवेदन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


32 राजकीय विद्यालयों ने किया है आवेदन
जिले के 32 राजकीय विद्यालयों द्वारा पूर्व में ही प्रोजेक्ट अलंकार के तहत ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। इनके द्वारा प्राप्त आवेदनों को विभाग द्वारा जांच कराई जा रही है। साथ ही कार्यदाई संस्था पैक्सफेड के प्रस्ताव की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed