फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Profile of students will be made to prevent fraud in enrollment

Ballia News: नामांकन में फर्जीवाड़ा रोकने को बनेगी छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल

Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Profile of students will be made to prevent fraud in enrollment
नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से एक बच्चे का दो विद्यालयों में नामांकन के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए विद्यार्थियों की प्रोफाइल बनाना शुरू किया गया है। निजी से लेकर सरकारी स्कूल के बच्चों की प्रोफाइल शारदा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इस कार्य में निजी विद्यालय रुचि नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राओं का डाटा पोर्टल पर सहेजा जा रहा है। इसमें बच्चे का आधार कार्ड, नाम समेत जरूरी चीजों को अपलोड किया जा रहा। यह व्यवस्था नामांकन में होने वाले फर्जीवाड़े को
विज्ञापन

खत्म कर देगी। शिक्षकों ने बताया कि सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अभिभावक बच्चों का प्रवेश परिषदीय विद्यालय में करा देते हैं, जबकि बच्चे को निजी स्कूल में भी पढ़ाते हैं। प्रत्येक छात्र की प्रोफाइल व यूनिक आईडी बनने से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल नहीं ले रहे रुचि
प्रोफाइल बनाने का काम शिक्षकों के लिए सिरदर्द बन गया है। वेबसाइट नहीं चलने से शिक्षकों को दिक्कत हो रही है। वहीं, मोबाइल से यह काम पूरा करना मुश्किल है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक जैसे-तैसे काम निपटा रहे हैं, लेकिन निजी स्कूलों के शिक्षक रुचि नहीं ले रहे हैं।


फीडिंग में आ रही दिक्कत
बच्चों की प्रोफाइल बनाने में दिक्कत आ रही है। आधार कार्ड, राशन कार्ड नहीं बनने से भी फीडिंग होने में परेशानी आ रही है।

प्रोफाइल बनने से बच्चों का डाटा सुरक्षित रहेगा। आउट ऑफ स्कूल होने पर उन्हें दोबारा से स्कूल से जोड़ने का प्रयास किया जा सकेगा। -मनिराम सिंह, बीएसए, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed