फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Products of self help groups will be seen in Dadri fair

ददरी मेले में दिखेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

Thu, 04 Nov 2021 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Products of self help groups will be seen in Dadri fair
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की आय बढ़ाने की योजना पर राष्ट्रीय आजीविका मिशन विभाग काम कर रहा है। इसके तहत, समूहों की आय बढ़ाने के लिए मेले में स्टाल लगाने का निर्णय लिया है। इस मेले में जिले के विभिन्न ब्लॉकों में कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को लगवाते हुए उसकी बिक्री कराई जाएगी, जिससे सामान बेचकर समूह के सदस्य अपने आय को बढ़ा सकें।
विज्ञापन

विभाग ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले समूहों को बेहतर तकनीकी ज्ञान दिलाते हुए इस स्थिति में पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे कि वे अपने उत्पादों को बनाकर न सिर्फ बेच सकते हैं बल्कि अच्छी आय अर्जित करते हुए स्वयं के साथ साथ दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। मेले के मद्देनजर जिले के 30 स्वयं सहाता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पाद को बिक्री के लिए बेहतर अवसर व स्थल उपलब्ध कराने की तैयारी विभाग द्वारा की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

मेले में इन सामग्रियों की होगी बिक्री
ददरी मेला में समूहों द्वारा बनाए गए जिन उत्पादों को रखा जाएगा, उसमें दिया, लाइट, अगरबत्ती, हैंडवाश, हल्दी समेत अन्य उत्पादों को शामिल किया गया है।
स्वयं सहायता समूहों की दिशा व दशा को सुधारने को लेकर विकास विभाग काफी गंभीर है। ददरी मेला में स्टाल के माध्यम से सभी उत्पादों के बिक्री की पहल होगी, जिससे कि दुकानदार भी अपने आय को और बेहतर बना सकें। - राजीव रंजन सिंह, जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed